जल संसाधन कक्षा 10 भूगोल नोट्स | Class 10 Social Science Notes In Hindi | Geography Class 10 Notes | jal Sansadhan Notes In Hindi

जल संसाधन कक्षा 10 भूगोल नोट्स | Class 10 Social Science Notes In Hindi | Geography Class 10 Notes | Van Evam Vanya Jiv Sansadhan Notes In Hindi| सामाजिक विज्ञान कक्षा 10 नोट्स भारत  सामाजिक विज्ञान कक्षा 10 भूगोल नोट्स भारत संसाधन एवं उपयोग | Bharat sansadhan evam upyog : भारत संसाधन एवं उपयोग ( bharat sansadhan evam upyog)  Notes in hindi | 10 class भूगोल Chapter 1 संसाधन एवंउपयोग Notes In Hindi.

आज हम Bihar Board class 10th geography chapter 1 भारत : संसाधन एवं उपयोग इकाई के खण्ड – ‘ख’- जल संसाधन  के बारे में पढेंगे . इसमें हमने  जल संसाधन  अध्याय का सरल शब्दों में नोट्स लिखा है , 10th class Geography Notes, BSEB class 10 Sansadhan evam upyog, class 10th Geography

सामाजिक विज्ञान (SOCIAL SCIENCE)
अध्याय – 3. जल संसाधन  

कक्षा – 10 (नोट्स)

✹ जल – संसधन

पृथ्वी के 71 % भाग पर जल का विस्तार है |

वृहद् क्षेत्र में जल की उपस्थति के कारण पृथ्वी को ‘नीला गृह’ (Blue Planet) कहा गया है |

पृथ्वी को ‘जलीय ग्रह’ (Watery Planet) की भी संज्ञा दी गयी है |

✹ पृथ्वी के दो गोलार्द्ध हैं :-

(i) उत्तरी गोलार्द्ध – स्थल गोलार्द्ध

(ii) दक्षिणी गोलार्द्ध – जल गोलार्द्ध

✹ पृथ्वी पर जल के चार स्रोत हैं :-

 

    1. धरातलीय जल

    1. भूमिगत जल

    1. वायुमंडलीय जल

    1. महासागरीय जल

पृथ्वी पर जल का सबसे मुख्य स्रोत वर्षा जल है |

पृथ्वी पर जल का सबसे बड़ा स्रोत महासागर है |

जल की अधिकता होने के कारण महासागर को ‘जलधि’ कहा गया है |

✹ पृथ्वी पर मुख्य रूप से 5 महासागर हैं :-

 

    1. प्रशांत महासागर (Pacific Ocean)

    1. अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean)

    1. हिन्द महासागर (Indian Ocean)

    1. आर्कटिक महासागर Arctic Ocean)

    1. अंटार्कटिक महासागर (Antractic Ocean)

सबसे बड़ा एवं गहरा महासागर प्रशांत महासागर है |

सबसे छोटा महासागर आर्कटिक महासागर है |

भारत के दक्षिण में हिन्द महासागर स्थित हैं |

✹ पृथ्वी पर मौजूद जल दो प्रकार के होते हैं :-

 

    1. मीठा जल / मृदु जल

    1. खारा जल (लावणयुक्त)

पृथ्वी पर मौजूद जल राशि नवीकरणीय संसाधन है |

महासागरों का जल खारा होता है |

महासागरीय जल के 1000 इकाई में लगभग 35 इकाई लवण मौजूद होता है |

कुल जल राशि का लगभग 96.6 % भाग खारा है |

मृदु जल का लगभग 75 % हिस्सा शीत प्रदेशों में बर्फ के रूप में है |

मृदु जल एक अनवीकरणीय संसाधन है |

विश्व की सबसे नदियों में ब्रह्मपुत्र तथा गंगा को क्रमशः 8 वें तथा 10 वें स्थान पर रखा गया है |

विश्व की सबसे बड़ी / चौड़ी नदी अमेजन है |

विश्व की सबसे लम्बी नदी नील है |

भारत की सबसे लम्बी नदी गंगा नदी है |

भारत की सबसे बड़ी नदी ब्रह्मपुत्र है |

दक्षिण भारत की सबसे लम्बी नदी गोदावरी है |

भारत में अन्तः प्रवाह की सबसे लम्बी नदी लूनी नदी है |

प्राणियों में लगभग 65% जल उपस्थित होते हैं |

वनस्पतियों में लगभग 65 से 99% जल विद्यमान रहता है |

✹ बहुउद्देशीय परियोजना :

ऐसी परियोजना , जिसके कार्यान्वित किये जाने से एक साथ कई उद्देश्यों को पूरा किया जा सके , उसे ‘बहुउद्देशीय परियोजना’ कहा जाता है |

नदी घाटी परियोजना को बहुउद्देशीय कहा गया है |

नदी – घाटी परियोजना से निम्नलिखित उद्देश्यों की पूर्ति होती है –

 

    • बाढ़ की रोकथाम |

    • सिंचाई के लिए नहरों का विकास |

    • जल – विद्युत् केंद्र की स्थापना |

    • जल – कृषि , जल – परिवहन तथा पर्यटन क्षेत्र का विकास |

    • कृत्रिम जलाशय की स्थापना |

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु ने देश के बंधों को ‘ आधुनिक भारत का मंदिर’ कहा है |

जल संसाधन कक्षा 10 भूगोल नोट्स 

✹ बिहार के प्रप्रमुख नदी – घाटी परियोजना :

 

    • सोन नदी – घाटी परियोजना

    • गंडक नदी – घाटी परियोजना

    • कोसी नदी – घाटी परियोजना

✹ भारत के प्रुख नदी – घाटी परियोजना :

 

    • भाखड़ा – नंगल परियोजना – (सतलज नदी)

    • दामोदर नदी – घाटी परियोजना – (दामोदर नदी)

    • हिराकुंड नदी – घाटी परियोजना – (महानदी)

    • नर्मदा नदी – घाटी परियोजना – (नर्मदा)

    • तुंगभद्रा नदी – घाटी परियोजना – (तुंगभद्रा)

    • शरावती नदी – घाटी परियोजना – (शरावती)

    • चम्बल नदी – घाटी परियोजना – (चम्बल)

✹ जल – संकट :

जब किसी क्षेत्र विशेष में पिने योग्य जल की मात्रा में आशातीत गिरावट आती है, तो इस समस्या को जल – संकट कहा जाता है |

स्वीडेन के विशेषज्ञ फाल्कन मार्क के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को प्रति दिन एक हजार घनमीटर जल की आवश्यकता होती है | इससे कम जल की उपलब्धता ‘जल संकट’ की समस्या को प्रदर्शित करती है |

✹ अंतर्राज्यीय जल – विवाद :

जब दो या दो से अधिक राज्यों के बीच नदी के जल के बँटवारे के प्रश्न को लेकर किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न होता है , तो उसे अंतर्राज्यीय जल – विवाद कहा जाता है |

कर्नाटक तथा तमिलनाडू की सरकार के बीच कावेरी नदी के बँटवारे को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है |

बिहार में अति – जल दोहन से आर्सेनिक तत्व का संकेन्द्रण बढ़ा है |

महाराष्ट्र में अति – जल दोहन से फ्लोराइट तत्व का संकेद्रण बढ़ा है |

✹ राष्ट्रीय जल नीति :

भारत सरकार के द्वारा जल की उपलब्धता को बनाए रखने के लिए ‘सितम्बर 1987’ में ‘राष्ट्रीय जल निति’ का निर्माण किया गया , जिसमे 2002 ई० में संशोधित कर पुनः पेश किया गया है |

✦ राष्ट्रीय जल नीति के तहत निम्नलिखित तथ्यों का समावेश किया गया है —

 

    • जल की उपलब्धता को बनाए रखना |

    • जल को प्रदूषित होने से बचाना |

    • प्रदूषित जल का पुनः चक्रं का उपयोग में लाना |

विश्व का सर्वाधिक वर्षा आला स्थान मेघालय स्थित मासिनराम है |

वर्षा – जल का लगभग 22% भाग भूमिगत जल के रूप में संचित होता है |

‘तरुण भारत संघ’ एक गैर – सरकारी संस्था (N.G.O) है , जो राजस्थान में लोगों को वर्ष – जल को संग्रहित करने के लिए जागरूक करती है |

राजस्थान के बाड़मेर जैसे शुष्क प्रदेशों में वर्ष जल को संग्रहित करने के लिए भूमिगत टैंक बनाये जाते हैं , जिसे ‘टाँका’ कहा जाता है |

राजस्थान के जैसलमेर में इसे ‘खादीन’ कहा जाता है |

तमिलनाडु की सरकार के द्वारा वर्षा – जल संग्रहण को क़ानूनी तौर पर अनिवार्य कर दिया गया है |

Bihar Board Matric Science Notes

Bihar Board Matric Science Objective

Table of Contents

9 thoughts on “जल संसाधन कक्षा 10 भूगोल नोट्स | Class 10 Social Science Notes In Hindi | Geography Class 10 Notes | jal Sansadhan Notes In Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!