जल संसाधन कक्षा 10 भूगोल नोट्स | Class 10 Social Science Notes In Hindi | Geography Class 10 Notes | jal Sansadhan Notes In Hindi

जल संसाधन कक्षा 10 भूगोल नोट्स | Class 10 Social Science Notes In Hindi | Geography Class 10 Notes | Van Evam Vanya Jiv Sansadhan Notes In Hindi| सामाजिक विज्ञान कक्षा 10 नोट्स भारत  सामाजिक विज्ञान कक्षा 10 भूगोल नोट्स भारत संसाधन एवं उपयोग | Bharat sansadhan evam upyog : भारत संसाधन एवं उपयोग ( bharat sansadhan evam upyog)  Notes in hindi | 10 class भूगोल Chapter 1 संसाधन एवंउपयोग Notes In Hindi.

आज हम Bihar Board class 10th geography chapter 1 भारत : संसाधन एवं उपयोग इकाई के खण्ड – ‘ख’- जल संसाधन  के बारे में पढेंगे . इसमें हमने  जल संसाधन  अध्याय का सरल शब्दों में नोट्स लिखा है , 10th class Geography Notes, BSEB class 10 Sansadhan evam upyog, class 10th Geography

सामाजिक विज्ञान (SOCIAL SCIENCE)
अध्याय – 3. जल संसाधन  

कक्षा – 10 (नोट्स)

✹ जल – संसधन

➢ पृथ्वी के 71 % भाग पर जल का विस्तार है |

➢ वृहद् क्षेत्र में जल की उपस्थति के कारण पृथ्वी को ‘नीला गृह’ (Blue Planet) कहा गया है |

➢पृथ्वी को ‘जलीय ग्रह’ (Watery Planet) की भी संज्ञा दी गयी है |

✹ पृथ्वी के दो गोलार्द्ध हैं :-

(i) उत्तरी गोलार्द्ध – स्थल गोलार्द्ध

(ii) दक्षिणी गोलार्द्ध – जल गोलार्द्ध

✹ पृथ्वी पर जल के चार स्रोत हैं :-

     

      1. धरातलीय जल

      1. भूमिगत जल

      1. वायुमंडलीय जल

      1. महासागरीय जल

    ➢ पृथ्वी पर जल का सबसे मुख्य स्रोत वर्षा जल है |

    ➢ पृथ्वी पर जल का सबसे बड़ा स्रोत महासागर है |

    ➢ जल की अधिकता होने के कारण महासागर को ‘जलधि’ कहा गया है |

    ✹ पृथ्वी पर मुख्य रूप से 5 महासागर हैं :-

       

        1. प्रशांत महासागर (Pacific Ocean)

        1. अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean)

        1. हिन्द महासागर (Indian Ocean)

        1. आर्कटिक महासागर Arctic Ocean)

        1. अंटार्कटिक महासागर (Antractic Ocean)

      ➢ सबसे बड़ा एवं गहरा महासागर प्रशांत महासागर है |

      ➢ सबसे छोटा महासागर आर्कटिक महासागर है |

      ➢ भारत के दक्षिण में हिन्द महासागर स्थित हैं |

      ✹ पृथ्वी पर मौजूद जल दो प्रकार के होते हैं :-

         

          1. मीठा जल / मृदु जल

          1. खारा जल (लावणयुक्त)

        ➢ पृथ्वी पर मौजूद जल राशि नवीकरणीय संसाधन है |

        ➢ महासागरों का जल खारा होता है |

        ➢ महासागरीय जल के 1000 इकाई में लगभग 35 इकाई लवण मौजूद होता है |

        ➢ कुल जल राशि का लगभग 96.6 % भाग खारा है |

        ➢ मृदु जल का लगभग 75 % हिस्सा शीत प्रदेशों में बर्फ के रूप में है |

        ➢ मृदु जल एक अनवीकरणीय संसाधन है |

        ➢ विश्व की सबसे नदियों में ब्रह्मपुत्र तथा गंगा को क्रमशः 8 वें तथा 10 वें स्थान पर रखा गया है |

        ➢ विश्व की सबसे बड़ी / चौड़ी नदी अमेजन है |

        ➢ विश्व की सबसे लम्बी नदी नील है |

        ➢ भारत की सबसे लम्बी नदी गंगा नदी है |

        ➢ भारत की सबसे बड़ी नदी ब्रह्मपुत्र है |

        ➢ दक्षिण भारत की सबसे लम्बी नदी गोदावरी है |

        ➢ भारत में अन्तः प्रवाह की सबसे लम्बी नदी लूनी नदी है |

        ➢ प्राणियों में लगभग 65% जल उपस्थित होते हैं |

        ➢वनस्पतियों में लगभग 65 से 99% जल विद्यमान रहता है |

        ✹ बहुउद्देशीय परियोजना :

        ➢ऐसी परियोजना , जिसके कार्यान्वित किये जाने से एक साथ कई उद्देश्यों को पूरा किया जा सके , उसे ‘बहुउद्देशीय परियोजना’ कहा जाता है |

        ➢नदी घाटी परियोजना को बहुउद्देशीय कहा गया है |

        ✦ नदी – घाटी परियोजना से निम्नलिखित उद्देश्यों की पूर्ति होती है –

           

            • बाढ़ की रोकथाम |

            • सिंचाई के लिए नहरों का विकास |

            • जल – विद्युत् केंद्र की स्थापना |

            • जल – कृषि , जल – परिवहन तथा पर्यटन क्षेत्र का विकास |

            • कृत्रिम जलाशय की स्थापना |

          ➢ भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु ने देश के बंधों को ‘ आधुनिक भारत का मंदिर’ कहा है |

          जल संसाधन कक्षा 10 भूगोल नोट्स 

          ✹ बिहार के प्रप्रमुख नदी – घाटी परियोजना :

             

              • सोन नदी – घाटी परियोजना

              • गंडक नदी – घाटी परियोजना

              • कोसी नदी – घाटी परियोजना

            ✹ भारत के प्रुख नदी – घाटी परियोजना :

               

                • भाखड़ा – नंगल परियोजना – (सतलज नदी)

                • दामोदर नदी – घाटी परियोजना – (दामोदर नदी)

                • हिराकुंड नदी – घाटी परियोजना – (महानदी)

                • नर्मदा नदी – घाटी परियोजना – (नर्मदा)

                • तुंगभद्रा नदी – घाटी परियोजना – (तुंगभद्रा)

                • शरावती नदी – घाटी परियोजना – (शरावती)

                • चम्बल नदी – घाटी परियोजना – (चम्बल)

              ✹ जल – संकट :

              जब किसी क्षेत्र विशेष में पिने योग्य जल की मात्रा में आशातीत गिरावट आती है, तो इस समस्या को जल – संकट कहा जाता है |

              ➢ स्वीडेन के विशेषज्ञ फाल्कन मार्क के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को प्रति दिन एक हजार घनमीटर जल की आवश्यकता होती है | इससे कम जल की उपलब्धता ‘जल संकट’ की समस्या को प्रदर्शित करती है |

              ✹ अंतर्राज्यीय जल – विवाद :

              जब दो या दो से अधिक राज्यों के बीच नदी के जल के बँटवारे के प्रश्न को लेकर किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न होता है , तो उसे अंतर्राज्यीय जल – विवाद कहा जाता है |

              ➢ कर्नाटक तथा तमिलनाडू की सरकार के बीच कावेरी नदी के बँटवारे को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है |

              ➢ बिहार में अति – जल दोहन से आर्सेनिक तत्व का संकेन्द्रण बढ़ा है |

              ➢ महाराष्ट्र में अति – जल दोहन से फ्लोराइट तत्व का संकेद्रण बढ़ा है |

              ✹ राष्ट्रीय जल नीति :

              भारत सरकार के द्वारा जल की उपलब्धता को बनाए रखने के लिए ‘सितम्बर 1987’ में ‘राष्ट्रीय जल निति’ का निर्माण किया गया , जिसमे 2002 ई० में संशोधित कर पुनः पेश किया गया है |

              ✦ राष्ट्रीय जल नीति के तहत निम्नलिखित तथ्यों का समावेश किया गया है —

                 

                  • जल की उपलब्धता को बनाए रखना |

                  • जल को प्रदूषित होने से बचाना |

                  • प्रदूषित जल का पुनः चक्रं का उपयोग में लाना |

                ➢ विश्व का सर्वाधिक वर्षा आला स्थान मेघालय स्थित मासिनराम है |

                ➢ वर्षा – जल का लगभग 22% भाग भूमिगत जल के रूप में संचित होता है |

                ➢ ‘तरुण भारत संघ’ एक गैर – सरकारी संस्था (N.G.O) है , जो राजस्थान में लोगों को वर्ष – जल को संग्रहित करने के लिए जागरूक करती है |

                ➢ राजस्थान के बाड़मेर जैसे शुष्क प्रदेशों में वर्ष जल को संग्रहित करने के लिए भूमिगत टैंक बनाये जाते हैं , जिसे ‘टाँका’ कहा जाता है |

                ➢ राजस्थान के जैसलमेर में इसे ‘खादीन’ कहा जाता है |

                ➢ तमिलनाडु की सरकार के द्वारा वर्षा – जल संग्रहण को क़ानूनी तौर पर अनिवार्य कर दिया गया है |

                Bihar Board Matric Science Notes

                Bihar Board Matric Science Objective

                Table of Contents

                9 thoughts on “जल संसाधन कक्षा 10 भूगोल नोट्स | Class 10 Social Science Notes In Hindi | Geography Class 10 Notes | jal Sansadhan Notes In Hindi”

                Leave a Comment

                Your email address will not be published. Required fields are marked *

                error: Content is protected !!